क्या दीवार में जुड़ी ईंट
दीवार तोड़ने की बात कर सकती है ?
दूसरी ईंटो और पलस्तर में फँसी ईंट,
कांक्रीट के दल - दल में धंसी ईंट।
यह विचलित पर कमजोर ईंट
अब भी देखती है उस ओर
जिस ओर
मेधा, माधुरी, आलोक
हतोड़ा मार रहे हैं, घन चला रहे हैं ।
यह ईंट भी जमीन पर गिरना चाहती है
ज्यादा नहीं, पर इतना तो करना चाहती है
कोई हाथ जिसके पास न घन हो न हतोड़ा
उठाये उसे
और दे मारे एक और दीवार पर .
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment