कल मिले थे कुछ दोस्त
कहने लगे
तुम क्रांति पर कविता करते हो
कुछ करते क्यों नहीं ।
मैंने कहा , कौन कहता है
मै कुछ नहीं करता
अभी तुमने कहा
मै करता हूँ कविता
कविता एक विचार है
और हर क्रांति का
एक विचार होता है ।
इसलिए यार विचार कर
लड़ मत मत मर
कम से कम , कम से कम
कविता तो कर ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment