बात पूरानी है
दीवार पर सर मारो तो सर फूटता है
दीवार नहीं टूटती ।
पर मैंने देखा है , दीवार टूटती है ।
जितनी ईंटे दीवार में , सर बस उतने चाहिए ।
सर जो भट्टी में लोहे के साथ तपे हों
सर जो दीवार पर सर मारने में ही खपे हों ।
दीवार टूटती है , मैंने देखा है
नंदीग्राम में टूटी , बडवानी में टूटेगी ।
जितनी ईंटे दीवार में , सर बस उतने चाहिए ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment