Friday, June 5, 2009

यक्ष प्रश्न, Yaksha Prashna

यक्ष ने ये किया प्रश्न
चाहता है तू अगर
आत्मा तेरी न हो नश्वर
तो जवाब दे ।

आदमी का सबसे बड़ा अपराध क्या है ?
दासता : काले के खिलाफ गोरा
जात पांत : नीचे के खिलाफ ऊंचा
हत्या : आदमी के खिलाफ आदमी
युद्ध : कौम के खिलाफ कौम
या बलात्कार : औरत के खिलाफ आदमी ?

मैंने कहा नहीं यक्ष ये नहीं ।
मेरी आत्मा न हो नश्वर
इसलिए जवाब देता हूँ

आदमी का सबसे बड़ा अपराध है चुप रहना
सर झुकाकर स्वीकार करना
झोंपडो के साथ साथ महलों का होना ।

यक्ष ने कहा
गर ये अपराध है सबसे बड़ा
तो इस अपराध की सजा बता ।

मैंने कहा
पृथ्वी चाँद से दिखे
लाल , सुर्ख लाल , काली लाल , रक्त लाल ।

यक्ष ने कहा
ये आत्मा न हो नश्वर .

No comments:

Post a Comment